Posts

Showing posts with the label विश्व शांति का उपाय

विश्वशांति कैसे हासिल हो ? प्रवचन का अंतिम भाग ।

Image
विश्व शान्ति ब्लौग संख्या ३  **************************************** भगवान् को मानने से अथवा युँ कहो कि भक्ति करने से अंत:करण शुद्ध होगा । वास्तविकता तो यह है कि श्रीकृष्ण भक्ति के बिना अंत:करण शुद्ध होना  असंभव है । और सत्य अहिंसा आदि का आचरण अंत:करण की शुद्धि के बिना असंभव है । ये सब दैवी गुण तभी आएँगें, जब हमारे अन्त:करण की शुद्धि होगी । हमारे अन्त:करण की शुद्धि जितनी मात्रा में होगी , उतना ही हमारा संसार से वैराग्य होगा । अन्त:करण शुद्ध केवल ईश्वरीय भक्ति से हीं होगा । जब तक यह निश्चय न हो जाए कि संसार में सुख नहीं है, भगवान् में हीं सुख है, संसार की सम्पत्ति बटोरने की कामना रहेगी । जब यह निश्चय हो जाएगा शान्ति भौतिक पदार्थों से नही , भगवान् से मिलेगी , जितनी  मात्रा में यह निश्चय होगा , उतनी मात्रा में संसार का सामान संग्रह करने की कामना कम होगी तो उतनी मात्रा की चारसौ बीसी कम हो जाएगी । संसार से सम्पत्ति बटोरने की कामना खतम होगी । आज एक आदमी अरबपति है, खरबपति बनना चाहता है तो अगर ईश्वरीय भावना होगी , अन्त:करण शुद्ध होगा तो समझेगा कि संसार में सुख नहीं है ।  आव...